गुरुवार को एसीबी की जद में आए प्रदेश के तीन अधिकारियों पर शुक्रवार को भी सर्च कार्यवाही जारी रही। इसके तहत खोले गए लॉकर्स में करोड़ों की संपत्ति का और खुलासा हुआ है। एसीबी के डीजी बी एल सोनी के अनुसार जेडीए एक्सईएन निर्मल कुमार गोयल के तीन लॉकर में 80 लाख के सोना चांदी और डायमंड के आभूषण मिले हैं।


 चित्तौड़गढ़ में परिवहन अधिकारी के नाम 1करोड़ 40 लाख की चार लग्जरी बसों के दस्तावेज मिले हैं। वही परिवहन अधिकारी के जयपुर स्थित फ्लैट पर शुक्रवार देर रात तक तलाशी जारी थी। इसके बाद संपत्ति में और भी इजाफा होने की संभावना है। 



वहीं जोधपुर के सूरसागर थाने में तैनात पुलिस निरीक्षक के पास 11 लाख के आभूषण मिले हैं और उसके बीकानेर स्थित आवास पर भी सर्च जारी है। आपको बता दें कि प्रदेश के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो विभाग की कई टीमों ने गुरुवार को जेडीए में एक्सईएन निर्मल कुमार गोयल चित्तौड़गढ़ में परिवहन अधिकारी मनीष शर्मा और जोधपुर के सूरसागर थाने में तैनात पुलिस निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापे मारे थे।



ब्यूरो रिपोर्ट।