करौली जिले मे फसल बीमा सप्ताह के दौरान किसानो को आत्मनिर्भर किसान बनाने, सफलता की पहचान कराने के तहत एग्रीकल्चर इंश्योरंस कम्पनी ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा कृषक सहायतार्थ पीएम फसल बीमा योजना के प्रति जागरूकता लाने के लिये तैयार किये गये वाहन को गुरूवार को कलेक्ट्रेट परिसर से जिला कलेक्टर सि़द्धार्थ सिहाग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कृषि विभाग के उपनिदेशक आरएल जाट ने बताया कि वाहन के माध्यम से पीएम फसल बीमा योजना के तहत जिले के कृषको को पीएम फसल बीमा योजना के बारे मे जागरूक कर फसल बीमा के लाभ, देय प्रीमियम, जोखिम, बीमा के लिये आवश्यक दस्तावेज आदि के बारे मे जागरूक किया जायेगा। वाहन के माध्यम से जागरूकता के साथ साथ नुक्कड नाटक,प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के माध्यम से भी लोगो को पीएम फसल बीमा के बारे मे अवगत कराया जायेगा साथ ही कृषि विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की ओर भी किसानों का ध्यान आकर्षित कर उन्हे अधिक से अधिक लाभ लेने के लिये भी प्रेरित किया जायेगा। इस दौरान सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक ओपी मीना,कृषि पर्यवेक्षक सहित विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।
आईसैप द्वारा जिला कलेक्टर को साैंपी 500 पीपीई किट,
इंडियन सोसायटी ऑफ एग्री बिजिनिस प्रोफेशनल करौली के प्रतिनिधि लटूरसिह गुर्जर ने तीसरी लहर की पूर्व तैयारी के तहत 500 पीपीई किट गुरूवार को जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग को सौंपे।जिला कलेक्टर ने मुख्य ब्लॉक चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी जयंतीलाल मीना को निर्देशित किया कि संस्था द्वारा दी गई किटो का सही उपयोग करे जिससे कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुरक्षित रहे। संस्था द्वारा पूर्व मे भी एक ईको एम्बूलेंस एवं एक लोंडिग वाहन भी कोविड 19 की सहायता के लिये दिया गया।
आईसैप के प्रतिनिधी लटूरसिंह गुर्जर ने बताया कि करौली ब्लॉक के 30 गांवों मे कोविड पर नियंत्रण हेतु लोगो को कोविड वैक्सीन के लिये प्रेरित किया जा रहा है। लोगो को स्थानीय गीतो, पोस्टरों एवं स्लोगन के माध्यम से भी कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान आईसैप संस्था के कृषि अभियंता अभिषेक केसरी, कार्यकर्ता राजेश धावाई, श्यामलाल गेहूंवा, रामकेश, राजेश मोटरिया, रामहंस आदि भी उपस्थित थे।
करौली से अवनीश पाराशर की रिपोर्ट,



0 टिप्पणियाँ