पीसीसी चीफ एवं शिक्षा व देवस्थान एवं पर्यटन विभाग मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा आज एक दिवसीय दौरे पर जहां मंत्री द्वारा जिला मुख्यालय स्थित कल्याण राजकीय विद्यालय में 5000000 रुपए की लागत से बनने जा रहे विद्यार्थी केंद्र का शिलान्यास किया गया एवं इस दौरान मंत्री अपनी बड़ी बहन भंवरी देवी के सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में शामिल हुए। 

इस दौरान जानकारी देते हुए शिक्षा एवम देवस्थान व पर्यटन विभाग मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित कल्याण राजकीय विद्यालय में ₹50 लाख की लागत से बनने जा रहे विद्यार्थी केंद्र का शिलान्यास किया गया जिसके माध्यम से सीकर जिले के विद्यार्थियों को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबंधित सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

 डोटासरा ने बताया कि 5000000 रुपए की लागत से बनने जा रहा है यह विद्यार्थी केंद्र वेल फर्निश्ड होगा और इसका संचालन होने के पश्चात क्षेत्र के विद्यार्थियों को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सुविधाएं प्राप्त करने हेतु अजमेर नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि उन्हें जिला मुख्यालय पर ही वह सारी सुविधाएं प्राप्त हो जाएगी।



शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि आज मेरी बड़ी बहन भंवरी देवी का सेवानिवृत्ति कार्यक्रम भी हुआ जिसमें कोरोना गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए बहुत ही कम लोगों के बीच यह कार्यक्रम किया गया है।

वही डोटासरा ने कहा कि आज के इस अवसर पर मैं घोषणा करता हूं कि विद्यालय में खेल सुविधा विकसित करने हेतु 5000000 रुपए की राशि शिक्षा विभाग के द्वारा जारी की जाएगी वर्तमान अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को ₹500000, ब्लॉक स्तर पर ढाई लाख रुपए वहां खेल की सुविधाओं को विकसित करने के लिए दे रहे हैं और इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय स्थित डाइट कार्यालय में ₹100000000 की लागत से ऑडोटोरियम भी बनाया जाएगा।

इस दौरान डोटासरा ने कहा कि कोरोना संक्रमण की यदि कोई शिक्षा विभाग का कर्मचारी कोरोना काल में ड्यूटी करने के दौरान संक्रमित होने की वजह से मरा है तो उसके परिजनों को 5000000 रुपए की सहायता राशि राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी और यदि ऐसा कर्मचारी जोकि शिक्षा विभाग का है लेकिन कोरोना काल के दौरान ड्यूटी नहीं कर रहा था लेकिन फिर भी संक्रमण की चपेट में आने से मरा तो उसके परिजनों को जहां पूर्व में सरकारी निधि से डेढ़ लाख रुपए दिए जाते थे उसे बढ़ाकर अब ₹300000 कर दिए गए हैं।

वहीं जिले के कुल 1200 विद्यालय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में क्रमोन्नत होने के संबंध में जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सीकर जिले को पहले चरण में करीब 15 विद्यालयों को चिन्हित किया गया है और जिले के कुल 51 विद्यालय उन बारह सौ विद्यालय में शामिल होंगे लेकिन फिर भी यदि कोई विद्यालय विकास समिति जिला शिक्षा अधिकारी के पास प्रस्ताव भेजती है कि हम इंग्लिश मीडियम स्कूल चलाना चाहते हैं तो उस विद्यालय को भी इंग्लिश मीडियम में क्रमोन्नत कर दिया जाएगा जिससे गरीब विद्यार्थी भी इंग्लिश मीडियम विद्यालय में निशुल्क पढ़ सके, डोटासरा ने कहा कि इसी वर्ष यह लागू भी हो जाएगा।

सीकर से सुरेंद्र माथुर की रिपोर्ट।