झालावाड़ जिले के रायपुर में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन लगवाने वालों की लंबी-लंबी कतारें लगी, जो कुछ ही देर में भीड़ मैं तब्दील हो गई। चिकित्सा कर्मियों ने भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को मौके पर बुलाया तब जाकर भीड़ नियंत्रित हुई।
लेकिन इन सबके बीच कोरोना गाइड लाइन की सरेआम धज्जियां उड़ती रही ।
झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत की रिपोर्ट।


0 टिप्पणियाँ