राजधानी जयपुर में दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टेडियम का निर्माण होगा। सीकर रोड से दिल्ली की ओर जाने वाले बाईपास पर स्थित चौप गांव के पास इसके लिए 100 एकड़ जमीन स्वीकृत की गई थी इस जमीन का पट्टा जेडीए की ओर से शुक्रवार को आरसीए को सौंपा गया।
जेडीसी गौरव गोयल ने यह पट्टा आरसीए के अध्यक्ष वैभव गहलोत गहलोत को सौंपा। आरसीए इस जमीन पर लगभग 400 करोड़ की लागत से स्टेडियम का निर्माण करेगा। इसके लिए बीसीसीआई स्टेट एसोसिएशन को लगभग 100 करोड रुपए उपलब्ध कराना प्रस्तावित है।
इस बाबत आरसीए की ओर से बीसीसीआई को कई बार पत्र भी लिखा जा चुका है। आरसीए बैंक से लोन के साथ-साथ कुछ रकम स्टेडियम के कारपोरेट बॉक्सेस को बेचकर भी एकत्रित करने का प्लान बना रही है। आपको बता दें कि 75000 दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में होटल, रिसोर्ट और क्रिकेट एकेडमी भी खोली जाएगी। इसके साथ ही सी- जोन बाईपास को डवलप किया जाएगा। इसमें कई बड़े प्रोजेक्ट भी आने की संभावना है।
ब्यूरो रिपोर्ट।



0 टिप्पणियाँ