ब्यूरो रिपोर्ट।

पिछले कई दिनों से 40 डिग्री से ऊपर उमस भरी गर्मी का दंश झेल रहे जयपुर शहर में रविवार दोपहर बाद से लेकर देर शाम तक हुई बरसात ने राजधानी के बाशिंदों को झूमने पर मजबूर कर दिया। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ आई काली घटाएं शहर के कई इलाकों में जमकर बरसी। लगभग डेढ़ घंटे तक रुक-रुक कर बरसात होती रही। इसके बाद देर शाम तक हल्की फुहारों का दौर जारी रहा। मौसम के अचानक बदले इस मिजाज से अवकाश के दिन राजधानी के वाशिंदे खुशी से झूम उठे। घरों में मौसम का लुत्फ उठाने के लिए चाय पकौड़े का दौर शुरू हो गया। आपको बता दें कि यह प्री मानसून की बारिश है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून 10 जुलाई के बाद पूर्वी राजस्थान से प्रवेश करने की संभावना है