सीकर से सुरेंद्र माथुर की रिपोर्ट। 

सीकर जिले के अजीतगढ़ के निकटवर्तीय त्रिलोकपुरा निवासी वीर सपूत पप्पूराम सामोता की पार्थिव देह अजीतगढ पहुंची। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने पार्थिव देह पर पुष्प वर्षा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान युवाओं द्वारा भारत माता के जयकारों से आसमान गुंजयमान हो उठा। अजीतगढ से बड़ी संख्या में युवाओं द्वारा निकाली गई बाइक रैली के साथ पार्थिव देह वीर सपूत के पैतृक गांव त्रिलोकपुरा के लिए रवाना हुई, अजीतगढ के बाद वीर जवान की पार्थिव देह अजीतगढ़ कस्बे पहुंची, जहां ग्रामीणों ने वीर जवान को श्रद्धांजलि दी। साथी जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया छोटे बेटे लोकेंद्र ने मुखाग्नि दी,शहीद के घर रीति रिवाज रस्मे निभाई गई ।वीर जवान के गांव में शोक की लहर है। उनके घर पर माहौल काफी गमगीन है। इस मौके पर शहीद को शहादत को नमन करने   करने सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व विधायक झाबर सिंह खर्रा, सुभाष मील कांग्रेस नेता,खण्डेला पूर्व विधायक बंशीधर बाजिया सहित कई गणमान्य लोग आए।