वैश्विक महामारी कोरोना से असमय अपनों को खोने वाले परिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहत देने के लिए गत दिनों आर्थिक सहायता के रूप में विधवा को एक लाख रुपए देने घोषणा की थी। भागू का गांव निवासी अलायने खान का कोरोना से निधन हो गया था। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद रविवार को अल्पसंख्यक मामलात, वक़्फ़ एवं जन अभाव अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद ने विधवा रईसा को एक लाख रुपए का चैक सौंप कर मुख्यमंत्री विधवा सहायता योजना की शुरुआत की।
मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा कि राजस्थान सरकार प्रदेश की जनता के साथ हर वक्त खड़ी है। कोई व्यक्ति अपने आप को असहज एवं अकेला न समझे, हर परिस्थिति में सरकार मददगार के रूप में उनके साथ है।
उन्होंने कहा कि कोरोना में परिवार के सदस्यों को खोने वाले परिजनों को आर्थिक मदद देने के लिए राजस्थान सरकार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री कोरोना विधवा सहायता योजना के तहत विधवा को एक लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जा रही है। साथ ही विधवा पेंशन, बच्चों के 12 वीं तक निशुल्क शिक्षा, विधवा के प्रत्येक बच्चे को 1000 रुपए प्रति माह एवं विधवा को 1500 रुपए प्रति माह पेंशन दे रहे हैं
जैसलमेर से मनीष व्यास की रिपोर्ट।।


0 टिप्पणियाँ