प्रसिद्ध जैन संत मुनि पूर्व सुधा सागर महाराज आज चातुर्मास के लिए झालावाड़ जिले के चांदखेड़ी अतिशय क्षेत्र पहुंचे, जिनके स्वागत में सैकड़ों जैन धर्मावलंबियों का सैलाब उमड़ पड़ा और पूरे कस्बे को रंग बिरंगी रोशनी तथा स्वागत द्वारों से सजा दिया गया। 


आकर्षक बैंड बाजे के साथ मुनि संघ का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालु महिलाएं व पुरुष जमकर झूमते नजर आए ।मुनि पुंगव सुधासागर महाराज जैन तीर्थ चांदखेड़ी अतिशय क्षेत्र में 7 वर्ष बाद लौटे हैं और पहली बार चातुर्मास करेंगे, ऐसे में चातुर्मास समयावधि में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।प्रसिद्ध जैन संत सुधा सागर महाराज इससे पूर्व 24 मार्च 2014 में भगवान आदिनाथ चांदखेड़ी अतिशय क्षेत्र में पधारे थे और अपनी साधना से मंदिर की गुफा से इतिहास में पहली बार जैन तीर्थंकरों की स्फटिक प्रतिमाएं निकाली थी और उन्हें दर्शनों के लिए भगवान आदिनाथ चांदखेड़ी अतिशय क्षेत्र मंदिर परिसर में रखी थी जिन्हें देखने के लिए करीब 15 लाख श्रद्धालु चांदखेड़ी पहुंचे थे, जिसके करीब 7 वर्ष बाद मुनि पुंगव सुधासागर महाराज का चांदखेड़ी में एक बार फिर मंगल प्रवेश हुआ है। 



ऐसे में जैन धर्मावलंबियों में इस बार भी विशेष उत्सुकता बनी हुई है।

झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत,