झालावाड़ जिले की गंगधार थाना क्षेत्र में 19 जुलाई की शाम को हुए आगजनी व उपद्रव की घटना में सोशल मीडिया पर गोली चलाने की झूठी अफवाह फैलाने वाले मुख्य आरोपी को गंगधार पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।


 पुलिस उपाधीक्षक बृजमोहन मीणा ने बताया कि 19 जुलाई की शाम को सोशल मीडिया पर एक अपवाह भरे मैसेज को लेकर करीब डेढ़ सौ 200 लोग इकट्ठा होकर हंगामा कर रहे थे जिनके द्वारा दुकानों में पत्थरबाजी व आगजनी की जा रही थी 

इस घटना को मौके पर मौजूद सूरज सिंह निवासी पिपलाई थाना गंगधार ने अपने व्हाट्सएप से स्वयं का एक वीडियो बनाकर विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप पर अपलोड किया जिसमें गोली चलाने की झूठी अफवाह फैलाई। सूरज सिंह द्वारा अपलोड भ्रामक वीडियो को देखकर लोगों ने वीडियो का बिना सत्यापन किए ही एक दूसरे को फॉरवर्ड करने लगे जिससे भीड़ अधिक उग्र होकर तोड़फोड़ व आगजनी करने लगी। 

इस संबंध में थाने पर आगजनी को पत्थरबाजी व सरकारी संपत्ति नुकसान की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है। जिसके संदर्भ में आरोपी सूरज सिंह को मध्यप्रदेश के आलोट जिला रतलाम से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत।