भारत में पहली बार सामने आया कोरोनावायरस वैरिएंट अब तक जानकारी में आ चुके कोरोना वायरस के सभी म्युटेंट में सबसे खतरनाक है.
यह कोरोना के सभी वैरिएंट से हजार गुनाह ज्यादा खतरनाक बताया गया है। यूनाइटेड स्टेट्स सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन, (सीडीसी) की निदेशक डॉक्टर रोशेल वालेंस्की ने ये निष्कर्ष एक रिसर्च के बाद निकाला है। इसमें कहा गया है कि डेल्टा से संक्रमित मरीज की मुश्किलें काफी बढ़ जाती है मरीज के नासिका मार्ग में मूल कोरोना वायरस की तुलना में 1000 गुना ज्यादा वायरस हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि कोरोना के सभी वेरिएंट की तुलना में यह श्वसन रोग के लिए ज्यादा घातक सिद्ध होता है। रोशेल के अनुसार उन्होंने अपने 20 साल के कैरियर में इतना खतरनाक संक्रामक वायरस वैरिएंट नहीं देखा। आपको बता दें कि डेल्टा वैरिएंट अमेरिका में कोरोना गाइडलाइन में दी जा रही राहत में बाधा बन गया है। उत्तरी अमेरिका में सामने आ रहे 83% से अधिक नए मामलों में डेल्टा पाया गया है । अमेरिका में इन दिनों औसतन 37,674 नए मरीज हर रोज सामने आ रहे हैं। मौतें भी 19% बढ़ गई है।
ब्यूरो रिपोर्ट।


0 टिप्पणियाँ