एंकर-सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के सामान्य चिकित्सालय में पीपीपी मोड़ पर संचालित डायलिसिस सेंटर पर आज डॉक्टर्स डे सेलिब्रेट किया गया । डॉक्टर्स डे के अवसर पर डायलिसिस सेंटर पर डायलिसिस सेंटर के चिकित्सकों सहित स्टॉफ द्वारा मरीजो को फल वितरित किये गए और डायलिसीस मरीजों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की 


डायलिसिस सेंटर के चिकित्सक हरफूल ने बताया कि डॉक्टर्स डे के अवसर पर ही आज ही उन्होंने यहाँ ड्यूटी जॉइन की है । उन्होंने बताया कि कोरोना काल में चिकित्सकों ने अपनी अहम भूमिका निभाई है । एक स्वस्थ्य और मजबूत देश के लिए चिकित्सक व चिकित्सा व्यवस्थाओं का बेहतर होना बेहद जरूरी है । डायलिसिस सेंटर के कॉर्डिनेटर विश्वेन्द्र सिंह ने बताया कि सामान्य चिकित्सालय स्थित डायलिसिस सेंटर पर प्रतिदिन  8 से 10 मरीजों का डायलिसिस किया जाता है 

इस तरह प्रत्येक माह करीब 250 से 300 मरीजो का निशुल्क उपचार किया जाता है , साथ ही मरीजो को जरूरी दवाइया भी राज्य सरकार द्वारा निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है । मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना का भी मरीजो को लाभ मिल रहा है , जो मरीज पहले बाहर 3 से 4 हजार रुपये में डायलिसिस करवाते थे उनका अब जिला अस्पताल के डायलिसिस सेंटर पर मुफ्त में उपचार हो रहा है 

। जिला अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में अभी आवश्यक मशीनों के साथ चार बेड उपलब्ध है । जिसके चलते एक साथ चार मरीजो का डायलिसिस किया जा सकता है । सामान्य चिकित्सालय में संचालित डायलिसिस सेंटर से मरीजो को काफी राहत मिल रही है ।

सवाई माधोपुर से हेमेंद्र शर्मा की रिपोर्ट।