चित्तौड़गढ़ मे बुधवार को एसीबी की टीम पूरे एक्शन में दिखाई दी जिसमें एसीबी की टीम ने एसीबी डीजी बीएल सोनी और एडीजी दिनेश एन एम के निर्देश पर परिवहन विभाग में डीटीओ के पद पर कार्यरत मनीष शर्मा के नवरत्न रेजिडेंसी स्थित आवास पर दबिश देकर आवास की तलाशी ली जिसमें एसीबी की टीम को लाखों रुपए के नगदी के साथ कई चल अचल संपत्तियों के दस्तावेज और पासपोर्ट सहित कई अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं वही एसीबी की टीम ने परिवहन विभाग कार्यालय में जाकर दस्तावेज खंगाले वहां से भी एसीबी की टीम को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने की सूचना है



चित्तौड़गढ़ मुख्यालय पर चित्तौड़गढ़ एसीबी ब्यूरो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में परिवहन विभाग में डीटीओ के पद पर कार्यरत मनीष शर्मा के नवरत्न रेजिडेंसी में स्थित आवास पर गुरुवार सवेरे जाकर दबिश दी और घर की तलाशी ली कई घंटों तक चली तलाशी के दौरान एसीबी की टीम को डीटीओ मनीष शर्मा के घर से लाखों रुपए की नगदी के अलावा  चल अचल संपत्ति के दस्तावेज कई गाड़ियों कागजात और विदेश यात्रा के पासपोर्ट सहित कई अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी टीम को मिले हैं


वही इसकी जानकारी देते हुए ऐसी भी चित्तौड़गढ़ ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि गुरुवार सवेरे मुख्यालय जयपुर से निर्देश मिलने के बाद डीटीओ मनीष शर्मा के सियासी आवास पर एसीबी की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में दबिश दी है जहां से टीम को लाखों रुपए की नगदी रिहायशी मकानों के दस्तावेज और लग्जरी गाड़ियों के कागजात के साथ ही विदेश यात्रा पासपोर्ट भी मिले हैं उन्होंने बताया कि इसके बारे में परिवहन विभाग कार्यालय में भी दबिश दी गई है और वहां की भी तलाशी ली गई है वहीं उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई और जानकारी प्राप्त की जा रही है

चित्तौड़गढ़ से गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट