करौली अवनीश पाराशर
करौली मे रविवार को रामद्वारा परिसर मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवकों ने मानव कल्याण के लिए हवन पूजन किया। इस दौरान कोरोना महामारी पर अंकुश लगाने की कामना भगवान से की गई.इस दोरान कोरोना गाईडलाईन का विशेष रूप से ध्यान पालन किया गया।
संघ के सेवको ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ करौली के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रकृति की शुद्धता के लिए एवं वातावरण की शुद्धता हेतु तथा कोरोना महामारी के प्रकोप को निष्प्रभावी करने तथा विश्व मंगल की कामना के उद्देश्य के साथ ही सर्वे भवंतु सुखिनः की अवधारणा को लेते हुए संघ कार्यालय पर एक सामाजिक समरसता यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें समाज में रहने वाले सभी जाति बिरादरी के लोगों ने 21 जोड़ों के रूप में भाग लिया. संघ कार्यालय पर पांच विधियों पर यह आयोजन यज्ञ का आयोजन किया गया और समाज के सभी वर्गों से आए हुए कार्यकर्ताओं ने विश्व मंगल की कामना करते हुए अपनी आहुति दी. सेवको ने बताया कि प्रकृति शुद्ध रहे, आध्यात्मिक चेतना का विकास रहे, विश्व बंधुत्व की भावना सदैव बनी रहे, इन सभी पवित्र उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस सामाजिक समरसता यज्ञ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक विभाग प्रचारक मुकेश, जिला प्रचारक मनोज कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता विपिन कुमार शर्मा, धर्मेंद्र सिंह यादव, मुकेश शर्मा, डॉ श्याम सुंदर शर्मा, विष्णु, अरविंद प्रमोद कौशिक, नीरू शुक्ला, कपिल पाराशर, मुंशी सोनी, खेमचंद कश्यप, अशोक वर्मा, गोपाल भारद्वाज, महेश गुर्जर, संदीप हरिजन, राजेंद्र कोली सहित लगभग 50 कार्यकर्ताओं ने विश्व मंगल की कामना को ध्यान में रखते हुए हवन में आहुतियां दी और अंत में भगवान की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया. इस दोरान भारत माता के घोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया.


0 टिप्पणियाँ