उदयपुर में सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष डा. सीपी जोशी के साथ कई मंत्रियों का जमावडा रहा। डा. सी पी जोशी के बड़े भाई ओमप्रकाश जोशी के निधन के बाद सोमवार को आयोजित तीये की बैठक में शामिल होने के लिए सीपी जोशी के साथ साथ तीन अन्य मंत्री उदयपुर पंहुचे थे। 

विधानसभा अध्यक्ष डा. सीपी जोशी के साथ उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी, जिला प्रभारी मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना भी तीये की बैठक में शामिल हुए। शहर के राडाजी चौराहे पर स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज के सभागार में हुई तीये की बैठक में श्रृद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया।

 इस मौके पर सभी ने ओम प्रकाश जोशी की तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। इस मौके पर सभागार में कोरोना गाइड लाइन के अनुसार बैठने की व्यवस्था की गई थी लेकिन सभागार के बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भीड लग गयी और वंहा कांग्रेसी कार्यकर्ता सोशल डिस्टेसिंग की पालना करना भूल गये। 



कॉलेज के सभागार के बाहर कांग्रेस नेताओं का जमावडा लग गया और हर कोई अपने आला नेताओं को खुश करने के लिए अपने अपने समर्थकों के साथ वंहा पर पंहुच गया। बतादे कि प्रदेश स्तर पर नियुक्तियों का दौर जल्द ही शुरू होने वाला है। ऐसे में अब स्थानीय नेता शक्ति प्रदर्शन के माध्यम से अपनी जगह बनाने में लगे हुए है।


उदयपुर से भगवान प्रजापत की रिपोर्ट,