पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष और बीजेपी नेता प्रेम सिंह बाजौर पर हरियाणा बॅार्डर पर असमाजिक तत्वों ने हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि जब बाजौर अपनी कार से जयपुर से दिल्ली जा रहे थे तब राजस्थान – हरियाणा बॅार्डर पर बैठे लोगो ने बाजौर का विरोध किया। इस दौरान बाजौर और उन लोगो के बीच बहस हो गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान कुछ युवकों ने बाजौर की गाड़ी पर हमला बोल दिया। प्रेम सिंह बाजौर के साथ भी मारपीट कर उऩके कपड़े तक फाड़ दिए। उनकी कार में भी भारी नुकसान हुआ है। हालांकि किसानों ने मारपीट से इंकार किया है। लेकिन खुद बाजौर ने कुछ लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
वहीं हरियाणा बॉर्डर पर बैठे किसानों ने राज-काज न्यूज को बताया कि यह हरकत किसानों की नहीं है बल्कि वसुंधरा गुट के समर्थकों और बीजेपी नेताओं की है किसान कभी ऐसा गंदा काम नहीं करते हैं।
अलवर बहरोड ब्यूरो रिपोर्ट,



0 टिप्पणियाँ