प्रदेश में एक बार फिर शनिवार को दूसरी बार एक दिन के दौरान सर्वाधिक टीकाकरण हुआ। चिकित्सा विभाग से मिली रिपोर्ट के अनुसार एक दिन के दौरान 8,31,386 वैक्सीन लगाई गई। हालांकि अब प्रदेश के ज्यादातर जिलों में वैक्सीन का कोटा लगभग समाप्त हो गया है।
अब केंद्र की ओर से होने वाले आवंटन के बाद ही वैक्सीनेशन होगा। जयपुर जिले में शनिवार को 34 हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान जयपुर शहर के कई वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगों की भारी भीड़ होने के चलते टीके जल्द ही खत्म हो गए और सैकड़ों लोगों को काफी देर इंतजार करने के बाद भी बिना टीका लगवाए ही लौटना पड़ा। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में लगभग 8:45 लाख वैक्सीन मिलने के बाद प्रदेश में एक बार फिर 1 दिन के दौरान सर्वाधिक वैक्सीनेशन किया गया है।
इससे पहले एक दिन के दौरान 10 लाख से ज्यादा वैक्सीनेशन हुआ था।
ब्यूरो रिपोर्ट।



0 टिप्पणियाँ