जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शनिवार शाम को 12वीं कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय का परिणाम जारी कर दिया है. खास बात यह है कि बोर्ड के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि पंजीकृत विद्यार्थी सभी उत्तीर्ण हुए हैं. कोरोना काल की वजह से राजस्थान सरकार ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा निरस्त कर दी थी.और सभी विद्यार्थियों को पास किया गया है.इधर राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी 12वी मे जयपुर के एक लाख से ज्यादा छात्र छात्राएं पास हुए हैं. कॉलेज में एडमिशन के लिए मारामारी होना तय है. अब सीबीएसई के रिजल्ट आने का इंतजार है और साइंस और कॉमर्स में मिलाकर 1,03,666 विद्यार्थी पास हुए हैं, वही राजस्थान यूनिवर्सिटी के संघटक कॉलेजों में 7000 सीटें हैं. पिछले साल पहली कटऑफ में आरयू के राजस्थान कॉलेज में बीए में जनरल कैटेगरी के एडमिशन 93.66% पर हुए. कॉमर्स कॉलेज में बीकॉम में जनरल को 92.80% पर एडमिशन मिला महारानी कॉलेज में तो कट ऑफ और भी अधिक रही.बीए, बीकॉम की जनरल की पहली कटऑफ 95.40% रही.पर्सेंटेज से एडमिशन होने से पहली लिस्ट मे 80% सीबीएससी के विद्यार्थियों को एडमिशन मिला था. 7 हजार सीटों के लिए करीब 40 हजार आवेदन आए थे.
जयपुर मे इतने विधार्थी हुए पास।
साइंस विषय मे 35,635 परिक्षा दी जिसमे से 35,519 पास हुए,उनमे से 35,517 फर्स्ट डिवीजन से पास हुए हैं वहीं 2 सेकंड डिवीजन से पास हुए हैं, कॉमर्स में 8491 विद्यार्थी बैठे थे जिनमें से 8463 विद्यार्थी पास हुए हैं उनमें 8459 विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन से पास हुए वहीं 4 सेकंड डिवीजन से पास हुए हैं आर्ट्स विषय में 60,201 परीक्षार्थी थे जिनमें से 59684 विद्यार्थी पास हुए हैं वही फर्स्ट डिवीजन में 59649 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए तो 35 सेकंड डिवीजन से पास हुए।


0 टिप्पणियाँ