रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु श्रीगंगानगर- तिरूच्चिरापल्ली- श्रीगंगानगर हमसफर स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के उपमहाप्रबन्धक (सामान्य) व मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 02497, श्रीगंगानगर-तिरूच्चिरापल्ली हमसफर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.07.21 से आगामी आदेशों तक श्रीगंगानगर से प्रत्येक सोमवार को दोपहर 1.25 बजे रवाना होकर बुधवार को रात्रि 10.10 बजे तिरूच्चिरापल्ली पहुॅचेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 02498, तिरूच्चिरापल्ली-श्रीगंगानगर हमसफर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 09.07.21 से आगामी आदेशों तक तिरूच्चिरापल्ली से प्रत्येक शुक्रवार को प्रातः04.45 बजे रवाना होकर रविवार को दोपहर 12.20 बजे श्रीगंगानगर पहुॅचेगी।
श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर



0 टिप्पणियाँ