राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार और सम्भावित फेरबदल को लेकर संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल और राजस्थान के प्रभारी महासचिव अजय माकन शनिवार रात को मुख्यमंत्री आवास पहुंचे. जहां मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ दोनों नेताओं की ढाई घंटे तक मैराथन बैठक हुई।जानकर सुत्रो के अनुसार माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्रिमंडल फेरबदल और विस्तार में किन नेताओं को शामिल किया जाए,


 या मंत्रिमंडल फेरबदल कब किया जाए, इसका अंतिम फैसला सोनिया गांधी पर छोड़ दिया है।वहीं गहलोत ने कांग्रेस आलाकमान के सामने जो वादे रखे है, उनको मंडल विस्तार से पहले सोनिया गांधी को बताएंगे।

दरअसल दोनों नेताओं का स्वागत करने पीसीसी अध्यक्ष गोविंद डोटासरा  भी सीएमआर पहुंचे थे, लेकिन कुछ देर की मौजूदगी के बाद गोविंद सिंह डोटासरा सीएमआर से निकल गए. इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, केसी वेणुगोपाल और अजय माकन के बीच कई घंटे लंबी मंत्रणा हुई।


 साथ ही सोनिया गांधी का जो संदेश लेकर दोनों नेता जयपुर पहुंचे थे, उसके बारे में उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अवगत कराया।जिसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अंतिम फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर छोड़ दिया है।



अब आज यानी की रविवार को दोनों नेताओं का दिल्ली लौटने का कार्यक्रम हैं, लेकिन दिल्ली लौटने से पहले दोनों संगठन के नेता पीसीसी में पार्टी पदाधिकारियों और पार्टी विधायकों से भी मुलाकात करेंगे. जहां पीसीसी की ओर से दोनों पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। बताया जा रहा है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट और उनके कैंप के विधायक भी पीसीसी में दोनों नेताओं से मुलाकात कर सकते है. रविवार को कांग्रेस कार्यालय में होने वाली बैठक में दोनों नेता सत्ता और संगठन को लेकर पीसीसी कार्यकारिणी और विधायकों से फीडबैक लेंगे और जिला अध्यक्षों के नामों को लेकर दोनों नेता पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के साथ चर्चा करेंगे।


जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट,