श्रीगंगानगर में ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व विभाग द्वारा लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें आने के बाद एसीबी ओर भी सक्रिय हो गई है।अनूपगढ़ के दो पीजीएमबी पंचायत के पटवारी श्री राम नायक को आज एसीबी ने ₹3000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है ।

एसीबी श्रीगंगानगर चौकी के डीएसपी वेद प्रकाश लखोटिया ने बताया कि पंचायत 2PGMB के पटवारी श्री राम नायक के पास पिछले काफी दिनों से पीड़ित अपनी जमीन की केवाईसी करने तथा इंतकाल दर्ज करवाने के लिए आ रहा था, मगर आरोपी पटवारी श्रीराम उसे इस काम के लिए ₹5000 की मांग कर रहा था। बाद में इस बाबत आपस में ₹4000 देना तय हुआ।

  इस बात की शिकायत पीड़ित ने श्रीगंगानगर एसीबी चौकी में की तो आरोपी पटवारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया । हालांकि ₹1000 आरोपी पटवारी श्रीराम पहले भी ले चुका था।  आज तय कार्यक्रम के अनुसार ₹3000 की रिश्वत श्रीराम ने पीड़ित से लेते ही  वेद प्रकाश लखोटिया के नेतृत्व में ACB  टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर।