करौली एसीबी की टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग सपोटरा के लाइनमैन को 16 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. लाइनमैन ने बिजली कनेक्शन काटने की एवज में रिश्वत की राशि मांगी थी. फिलहाल सपोटरा थाना में एसीबी टीम की कार्रवाई जारी है.
करौली एसीबी टीम के डीएसपी अमर सिंह मीणा ने बताया कि परिवादी गुरुचरण द्वारा 2 जुलाई को करौली ब्यूरो कार्यालय में उपस्थित होकर रिपोर्ट पेश की थी कि वह गांव चीरी की नरौली का रहने वाला है और करीब 1 वर्ष से भगत के होटल के पास कैलादेवी में सह परिवार रहता है
उसका गांव के मकान का करीब 1 वर्ष से लॉक लगा हुआ है. जिसका घरेलू विद्युत कनेक्शन कटवाने के लिए अब तक का परिवादी ने बकाया बिल भी भर दिया एवं लाइनमैन उक्त कनेक्शन की डीसी रिपोर्ट की एवज में 20 हजार रूपये रिश्वत की मांग कर रहा है
. जिसका करौली एसीबी टीम द्वारा सत्यापन करवाया गया तो आरोपी लक्ष्मीराज मीना पुत्र रामचरण मीना निवासी रामठरा थाना सपोटरा तकनीकी सहायक द्वितीय द्वारा परिवादी से उसके घरेलू विद्युत कनेक्शन को बंद करने की रिपोर्ट की एवज में 16 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेने पर सहमत होना पाया गया
.डीएसपी ने बताया कि शनिवार को आरोपी ने परिवादी को अपने निज निवास पर बुलाकर रिश्वत की राशि को लेकर टेबल पर रखी नोटबुक में रख दिया.जिस पर एसीबी की टीम ने मौके पर ही रिश्वत की राशि सहित आरोपी को दबोच लिया. डीएसपी ने बताया कि अप्रिय घटना होने का अंदेशा होने के कारण आरोपी को टीम द्वारा सपोटरा पुलिस थाना मे लाया गया है.जहा पर कारवाई जारी है
करौली से अवनीश पाराशर


0 टिप्पणियाँ