सवाई माधोपुर में आज जिला इवेंट एसोसिएशन के कार्यक्रताओं एंव पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र के नेतृत्व में  कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और शादियों में 200 लोगों को आने की इजाजत देने की मांग की है

जिससे लाइट, इवेंट, साउंड, जनरेटर, फूल, बैंड, मैरिज गार्डन से जुड़े लोगों को रोजगार मिल सके। सवाई माधोपुर जिला इवेंट एसोसिएशन जिलाध्यक्ष राजेंद्र ने बताया कि कोरोना के चलते सरकार ने 8 जून तक लोग डाउन लगाया । लेकिन विवाह समारोह पर 30 जून तक रोक लगाई है। हमारे साथ सरकार द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है । 



ऐसे में सरकार लोग डाउन समाप्त कर शादी विवाह सामाजिक कार्य के लिए 200/ 300 व्यक्तियों के शामिल होने की इजाजत दें। जिससे इवेंट एसोसिएशन से जुड़े लोगों को रोजगार मिल सके तथा परिवार पालने में परेशानी ना हो।


सवाई माधोपुर से हेमेंद्र शर्मा की रिपोर्ट। 

सूचना - अगर किसी पाठक/दर्शक/श्रोता को इस खबर पर कोई भी आपत्ति है तो वे इस मोबाइल नंबर 9829076749 पर अपनी शिकायत कर सकते हैं।