जयपुर नगर निगम ग्रेटर से निलंबित की गई महापौर सौम्या गुर्जर के दिन अभी खराब चल रहे हैं। सोमवार को हाई कोर्ट की तरफ से फैसला उनके विपरीत होने के बाद अब मंगलवार को एसीबी ने उनके पति राजा राम को गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी ने सफाई ठेके के भुगतान के बदले लेन-देन की डील के मामले में बीवीजी कंपनी के प्रतिनिधि ओंकार सप्रे को भी अपनी गिरफ्त में लिया है।


आपको बता दें कि पिछले दिनों जयपुर में ठेके पर सफाई का काम संभाल रही बीवीजी कंपनी के प्रतिनिधि और राजाराम गुर्जर के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वीडियो वायरल हो गया था। इसमें बीवीजी कंपनी के बकाया भुगतान 276 करोड रुपए के बदले 20 करोड की डील होने की बात सामने आई थी। ऑडियो- वीडियो वायरल होते ही एसीबी भी हरकत में आई थी और इस मामले से जुड़ी संबंधित सभी फाइलें जब्त कर ली गई थी।


  इसके बाद मंगलवार सुबह निलंबित महापौर के पति राजा राम को गुर्जर को नोटिस के जरिए पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उनसे हुई बातचीत के बाद राजाराम गुर्जर और कंपनी के प्रतिनिधि को गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी की इस कार्यवाही के बाद इस मामले से जुड़े अन्य कई लोगों पर भी गाज गिरने की संभावना नजर आ रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट।

सूचना - अगर किसी पाठक/दर्शक/श्रोता को इस खबर पर कोई भी आपत्ति है तो वे इस मोबाइल नंबर 9829076749 पर अपनी शिकायत कर सकते हैं।