एक और नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा व आसपास के क्षेत्र में एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से आज व कल पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू, नागौर व हनुमानगढ़ जिलों में थंडरस्टॉर्म के साथ अचानक तेज हवाएं (40-50 Kmph) व बारिश होने की संभावना है। दिनांक 7 जून से पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। तापमान में भी दो से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।

पूर्वी राजस्थान के जयपुर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर आगामी 3-4 दिन दोपहर के बाद थंडरस्टोर्म के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।