ब्यूरो रिपोर्ट।
जिला पुलिस ने आज तीन लूट हत्या व डकैती की तीन वारदातों का खुलासा करते सात खूंखार अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं। दौसा एसपी अनिल बेनिवाल ने तीनों वारदातों का खुलासा किया।
पहली वारदात - बांदीकुई के समीप एक अन्तर्राज्यीय गिरोह चालक को बंदी बना कर बंदूक की नोक पर कार को लूट कर ले गये थे। इस में पांच लोग गिरफ्तार किए हैं। जिन में नागौर डीडवाना,गंगानगर व यूपी व अलवर के रहने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस में एक युवक बैंक में कार्य करता था। पुलिस ने तकनीकी आधार पर जांच कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
दूसरी वारदात - तीन दिन पूर्व 31 मई को एक क्षतविक्षत लाश कोलवा के रामपुरा गांव में लाश मिली थी। पुलिस ने जांच में पाया कि मृतक लोकेन्द्र बैरवा आखिरी बार उस के परिचित रामप्रकाश मीना के साथ देखा गया था। आरोपी ने मृतक की हत्या कर शव फैंक दिया था।
तीसरी वारदात - मानपुर के पास यूपी से मुर्गियां खाली कर आ रहे मिनिट्रक पर बदमाशों ने फायरिंग कर चालक से 30 हजार रूपये लूट लिए थे। पुलिस ने गहन जांच के बाद तीन आरोपियों की पहचान कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मांगीलाल को गिरफ्तार कर लिया। इस नें दो आरोपियो की पुलिस को तलाश हैं। पुलिस ने दो और प्रकरणों में दो लोगों को गिरफ्तार किया हैं।


0 टिप्पणियाँ