श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर
श्रीगंगानगर के गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह शहीद के मुख्य सेवादार तेजेंद्र पाल सिंह टिम्मा की तलाश में आज दिल्ली पुलिस की टीम ने कई जगह पर छापे मारे। दिल्ली पुलिस की 5 सदस्य टीम ने गुरुद्वारा दीप सिंह तथा तेजेंद्रपाल टिम्मा के दुर्गा मंदिर एरिया स्थित घर के अलावा संबंधित कई ठिकानों पर छापामारी की, मगर टिम्मा को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस को सफलता हासिल नहीं लगी। गौरतलब है कि तेजेंद्रपाल टिम्मा पर फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर पासपोर्ट बनवा कर कई देशों की यात्राएं करने का आरोप है।
इस मामले में कुछ दिन पहले दिल्ली पुलिस में इस बाबत सीनियर सुपरीटेंडेंट रीजनल पासपोर्ट ऑफिसर द्वारा शिकायत की गई थी। जिसके आधार पर तेजेंद्र पाल सिंह टिम्मा पर एफ आई आर दर्ज की गई थी। एफआईआर में फर्जी स्कूल टीसी तथा अन्य दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनाना प्रमाणित हुआ था ।
ऐसे में इसकी आगे जांच में इस अपराध से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के लिए आज दिल्ली पुलिस की 5 सदस्य टीम ने कई जगह छापामारी की ,मगर शायद पूर्व भनक होने के चलते तेजेंद्रपाल सिंह टिम्मा श्रीगंगानगर से फरार हो गया तथा पुलिस के हाथ नहीं लगा। गौरतलब है कि तेजेंद्र पाल सिंह टिम्मा इन दिनों से गंगानगर में कोविड-19 मरीजो की कोरोना वरियरो की सेवा करने व निशुल्क लंगर लगाने के मामले में अपने गुरुद्वारा दीप सिंह शहीद के जरिये काफी लोकप्रिय है। पासपोर्ट के इस मामले की जांच आरके पुरम दिल्ली थाने के एसआई सत्येंद्र सिंह के रहे है।




0 टिप्पणियाँ