हनुमानगढ़ से विश्वाश कुमार की रिपोर्ट।
कोरोना महामारी के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा पैथोलॉजी लैब व कोरोना डेडिकेटेड अस्पतालों में जांच व इलाज करवाने आने वाले कोरोना मरीजो को राहत देते हुए उनकी जांच व इलाल दरें निर्धारित करने के बावजूद हनुमानगढ जिले में कोरोना मरीजो से लूट का मामला रुकने का नाम नही ले रहा है।जिसको लेकर आज ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से शिकायत की है।
ताजा मामला हनुमानगढ टाउन-जक्शन मार्ग स्थित महावीर हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर का है।रहीम नाम का युवक अपनी मौसी को लेकर अस्पताल गया जहां डॉक्टर ने कुछ जांचे लिखी व रहीम ने अस्पताल में ही स्थित उमा लैब से मरीज की जांच करवाई व जांच के नाम पर 800 रुपये अधिक वसूले गए।रहीम का आरोप है,की जब उसने लैब संचालक से बिल मांगा तो उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया।बता दे कुछ दिन पहले ही इसी अस्पताल की शिकायत सलीम नाम के युवक द्वारा 26.05.21 को 181 पर की गई थी,व युवक के पास लैब संचालक द्वारा D Dimer test व अन्य जांचों के दुगने-तिगुने पैसे वसूलने का बिल भी था।181 पर शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सलीम से लिखित में शिकायत ली व अस्पताल पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया लेकिन आज तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई उचित कार्रवाई नही की गई,जिससे आक्रोशित दोनो ठगे गए युवक व ग्रामीण आज जिला कलेक्टर से मिल ज्ञापन सौंप अस्पताल व लैब संचालक पर सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में पीड़ित पक्ष द्वारा लैब व अस्पताल संचालक पर शिकायत वापस लेने नही तो जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप भी लगाए है।वही जिला कलेक्टर ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बता दे कि हनुमानगढ में लगातार लैब संचालको द्वारा कोरोना मरीजो से जांच के नाम पर लूट के मामले सामने आ रहे है।लेकिन स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन द्वारा इन मामलों में कोई उचित कार्रवाई नही की जा रही है।नतीजन मामले बढ़ते जा रहे है।वही इस बारे में ऊर्जा व हनुमानगढ प्रभारी मंत्री बीड़ी कल्ला के संज्ञान में भी मीडिया द्वारा लाया गया था लेकिन उन्होंने भी कोई उचित कार्रवाई का आश्वासन नही दिया।



0 टिप्पणियाँ