ब्यूरो रिपोर्ट!

पिछले सवा साल के दौरान कोरोना काल मे अब बरती गई सबसे ज्यादा सख्ती ने अनुकूल असर दिखाया है। सोमवार को सामने आए कोरोना संक्रमण के आंकड़े कमोबेश ऐसे ही नतीजे दर्शा रहे हैं। पिछले 3 महीने के बाद राजधानी जयपुर में जहां कोरोना संक्रमित केस का आंकड़ा 100 की संख्या के नीचे आया है वहीं प्रदेश में भी कुल संक्रमित केस 629 पाए गए हैं जो कि पिछले दिन यानी रविवार के मुकाबले भी 304 कम हैं। देखा जाए तो पिछले कई दिनों के बाद प्रदेश में संक्रमित केस का आंकड़ा 2- 3 दिन में 1000 के नीचे आया था और अब ये ग्राफ धीरे-धीरे गिरता जा रहा है। सोमवार को सामने आए कोरोना संक्रमण आंकडों में राजधानी जयपुर के बाद हनुमानगढ़ ही एकमात्र ऐसा जिला रहा जहां 61 यानी 50 से ज्यादा संक्रमित पाए गए। प्रदेश के बाकी सभी जिलों में यह संख्या 50 से कम रही। 11 जिले तो ऐसे रहे जहां संक्रमित केस की संख्या 10 से भी कम रही। रविवार को प्रदेश का बांरा जिला ऐसा रहा था जहां पॉजिटिव केस जीरो और मौत की संख्या भी जीरो रही थी, लेकिन सोमवार को यहां एक संक्रमित केस पाया गया। वही सवाई माधोपुर सोमवार को ऐसा जिला रहा जहां न तो कोई संक्रमित मिला और न ही किसी मरीज की कोरोना से मौत हुई। हालांकि रविवार के मुकाबले सोमवार को कोरोनावायरस ओं के मामले में इजाफा हुआ है जहां रविवार को। प्रदेश में 25 मरीजों ने पुरुषों के चलते जान कब आई थी वहीं सोमवार को यह आंकड़ा कुल 31 दर्ज किया गया। इनमें सर्वाधिक मौतें जयपुर में 10 हुई है जो कि रविवार को सिर्फ तीन हुई थी। वही बीकानेर में 5 और उदयपुर में 3 मरीजों की मौत कोरोना से हो गई। प्रदेश में अब कोरोना वायरस के एक्टिव केस 15744 बचे हैं। इनमें जयपुर में सर्वाधिक 3144 एक्टिव केस हैं।