ब्यूरो रिपोर्ट, देश में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक अनूठा निर्णय लिया है अब देश के ऐसे सुदूर क्षेत्रों में जहां सड़क मार्ग के जरिए पहुंचना मुश्किल है, 


वहां ड्रोन के जरिए वैक्सीनेशन किया जाएगा। ऐसे क्षेत्रों में ड्रोन के जरिए वैक्सीन पहुंचाई जाएगी और आस-पास के गांवों में टीकाकरण की गति को तेज किया जाएगा। इसके लिए इंडिया काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी आईसीएमआर की ओर से एचएलएल इंफ्रा टेक सर्विसेज लिमिटेड ने टेंडर आमंत्रित किए हैं।


 टेंडर की शर्तों के मुताबिक ड्रोन 100 मीटर की ऊंचाई पर कम से कम 35 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम होना चाहिए। वही न्यूनतम 4 किलो वजन उठाने और वापस सेंटर पर पहुंचने की जरूरी शर्त रखी गई है। इसमें पैराशूट आधारित डिलीवरी को नकारा गया है। यानी पैराशूट के जरिए वैक्सीन पहुंचाने की व्यवस्था मान्य नहीं होगी। आपको बता दें कि देश में संभवतया ये पहला अवसर होगा जहां ड्रोन के जरिए वैक्सीन सुदूर क्षेत्रों में पहुंचेगी।