ब्यूरो रिपोर्ट, प्रदेश से कोरोना वायरस की दूसरी लहर जहां विदाई के दौर मे है वही कोरोना के बाद आई ब्लैक फंगस महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सवाई मानसिंह चिकित्सालय में भर्ती ब्लैक फंगस के मरीजों में 35% मरीजों की आंखों पर इसका खतरनाक असर दिखाई पड़ा है। 


ऐसे 30 मरीजों में से चिकित्सकों ने 10 मरीजों की आंखें तो सर्जरी के जरिए बचा ली लेकिन 20 मरीजों में स्थिति ज्यादा गंभीर होने के चलते उनको आंख गवानी पड़ी। चिकित्सकों के अनुसार ब्लैक फंगस ने ऐसे मरीजों पर अटैक किया है जो कोरोना से ठीक हो चुके थे लेकिन उनमें शुगर लेवल से ज्यादा थी। 


यानी ब्लड शुगर के मरीजों पर ब्लैक फंगस ने ज्यादा आक्रामकता दिखाई है। इनमें से 70% मरीज ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक वैक्सीन की एक डोज भी नहीं लगाई। आपको बता दें कि कोरोना से उबरने के बाद ऐसे मरीज जो शुगर के भी रोगी हैं उनमें ब्लैक फंगस ज्यादा फैला है। फिलहाल प्रदेश में इसके मरीजों की संख्या 2600 भी ज्यादा हो गई है।