ब्यूरो रिपोर्ट।
जिले के के बौंली में कोरोना वैक्सीन का अजीबो गरीब साइड इफ़ेक्ट सामने आया है। हालांकि अभी डॉक्टर पूरे यकीन के साथ यह भी नहीं कह सकते कि जो लक्षण दिख रहे हैं वे कोविड प्रतिरोधी टीके की वजह से ही हैं या नहीं। मरीज और उसके परिजनों के अनुसार टीका लगवाने के बाद से ही हाथ पर विभिन्न सामान चिपक रहे हैं। पीड़ित ने अपने हाथों पर मोबाइल,सेफ्टी पिन,चुम्बक व चम्मच चिपकने की शिकायत की है। कंधे के नीचे हुए वैक्सीनेशन के स्थान पर चिपक रही चीजें। शिकायत के अनुसार वैक्सीनेशन के बाद भुजाओं में चुम्बकीय शक्ति नजर आई। ये सारा मामला हुआ है बौंली के लिवाली पीएचसी पर जहाँ एक महिला का टीकाकरण हुआ था और कुछ दिनों बाद ही भुजाओं पर चिपकने लगे मोबाइल व अन्य सामान। महिला ने मोबाइल चिपकने पर भुजाओं में दर्द की भी बात कही है। पूरे स्वास्थ्य वीअभाग के लिए जांच एक पहेली बनी हुई है।


0 टिप्पणियाँ