भरतपुर से दीपेश फौजदार की रिपोर्ट।
भरतपुर में अटलबंद थाना इलाके में 28 मई को कार में सवार होकर मंदिर दर्शन के लिए जा रहे डॉक्टर दंपत्ति की दो बदमाश अनुज गुर्जर व् महेश गुर्जर ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी और फरार हो गए थे जिनकी तलाश में भरतपुर,धौलपुर और करौली पुलिस जुटी हुई है लेकिन आज इन दो बदमाशों में से एक बदमाश महेश गुर्जर,निवासी गाँव गुर्जा का नगला थाना नादनपुर,धौलपुर को करौली से गिरफ्तार किया है जबकि फरार दुसरे बदमाश अनुज गुर्जर की तलाश की जा रही है | वारदात के दिन महेश गुर्जर बाइक चला रहा था और उसके पीछे बैठा दुसरे बदमाश अनुज गुर्जर ने दंपत्ति की कार रुकवाकर पिस्टल से पहले डॉक्टर सुदीप गुप्ता के सिर में गोली मारी फिर उसकी पत्नी डॉ सीमा गुप्ता के लगातार चार गोली मारी और उनको मारने के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए थे जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे | भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रसन्न कुमार खमेसरा ने कहा की दोनों आरोपियों ने अपने रिस्तेदार दौलत गुर्जर से बाइक ली थी और 25 मई से ही डॉक्टर दंपत्ति की रैकी कर रहे थे जहाँ उन्होंने दौलत के घर मल्लाह गाँव में पिस्टल से फायर कर जांच की थी की कही बीच में पिस्टल धोखा नहीं दे दे | उसके बाद दोनों आरोपियों ने बाइक से सवार होकर आये और डॉक्टर दम्पति की कार को रोका व् अनुज गुर्जर ने उन दोनों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी | हत्याकांड की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बापस मलाह गाँव में अपने रिस्तेदार दौलत गुर्जर के घर आये जहाँ दौलत ने उनको रूपये दिए और वहां से फरार कर दिए जिसके बाद दोनों बदमाश करौली के डांग इलाके में जा छुपे थे | धौलपुर व् करौली पुलिस टीम भी इनकी तलाश कर रही थी और महेश गुर्जर को दविश देकर गिरफ्तार कर लिया व् उसका साथी अनुज गुर्जर अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है | फरार बदमाशों की गिरफ़्तारी के लिए धौलपुर भरतपुर करौली पुलिस दविश दे रही थी और विगत रात सूचना मिली थी की बदमाश डांग में छुपे हुए है जिस पर दविश देकर एक बदमाश महेश गुर्जर को गिरफ्तार किया है जबकि फरार दुसरे बदमाश अनुज गुर्जर की तलाश जारी है | दरअसल म्रतक डॉ सुदीप गुप्ता का दूसरा घर सूर्या सिटी कॉलोनी में था जिसमें डॉक्टर ने एक महिला दीपा गुर्जर को पनाह दे रखी थी और वह महिला अपने 6 वर्षीय बेटे सौर्य के साथ वहां रहती थी लेकिन डॉ सुदीप गुप्ता की पत्नी डॉ सीमा गुप्ता को अपने पति व् उस महिला के बीच अवैध संबंध का शक था जिसके बाद सीमा गुप्ता ने वर्ष अगस्त 2019 में अपनी सास के साथ मिलकर सूर्य सिटी जाकर उस घर में आग लगा दी जिससे उस महिला दीपा गुर्जर व उसके 6 वर्षीय बच्चे की जलकर मौत हो गई थी और विगत दिन डॉक्टर दंपति की हत्या के मामले में उस मृतक महिला दीपा गुर्जर के भाई अनुज गुर्जर ने अपने धौलपुर निवासी एक दोस्त के साथ मिलकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है और फरार हो गए थे ।अपनी बहन व भांजे की हत्या का बदला लेने के लिए अनुज गुर्जर नामक व्यक्ति ने अपने धौलपुर निवासी दोस्त के साथ मिलकर डॉक्टर दंपत्ति की गोली मारकर हत्या कर दी । आरोपी पक्ष डॉक्टर दंपत्ति से एक करोड़ रूपये की मांग कर ब्लैकमेल कर रहा था |


0 टिप्पणियाँ