सचिवालय में बुधवार को जन प्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल के संबंध में बैठक हुई। सीएस निरंजन आर्य ने वीसी के जरिए यह बैठक ली। सीएस निरंजन आर्य ने अधिकारियों से कहा कि जन प्रतिनिधियों के पत्रों पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाएं तथा उनका तत्काल जवाब दिया जाए।


 उन्होंने कहा कि राजकीय भवनों के शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रमों तथा अन्य राजकीय कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को आवश्यक रूप से आमंत्रित करने के संबंध में जारी प्रोटोकॉल की पालना करनी चाहिए।

आर्य ने अधिकारियों से कहा कि सांसद और विधायकों के साथ प्रोटोकॉल के तहत निर्धारित व्यवहार किया जाना चाहिए। राजकीय भवनों के शिलान्यास अथवा उद्घाटन कार्यक्रमों व अन्य राजकीय समारोह जो राजकीय धनराशि से आयोजित हों, उनमें  सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, प्रधान, नगर निकायों के मेयर, सभापति, अध्यक्ष, ग्राम पंचायत के सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करना चाहिए। बैठक में प्रशासनिक सुधार विभाग के प्रमुख शासन सचिव अश्विनी भगत, एसीएस सुधांश पंत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट।