हनुमानगढ से विश्वास कुमार की रिपोर्ट
कोरोनाकाल व जून माह में डीजल-पैट्रोल के दामों में आज 6 जून को तीसरी बार हुई बढ़ोतरी ने आम आदमी को सांसत में डाल दिया है।एक तरफ लॉकडाउन की वजह से सब कामकज ठप्प पड़े है,दूसरी तरफ आये दिन पैट्रोलियम पदार्थो के आसमान छूतें दामों से आमजन का जीवन पटरी से उतरता नजर आ रहा है।लोगो का कहना है,की भले ही केंद्र व राज्य सरकार जन हितैषी होने के दावे करती हो,लेकिन दोनो ही सरकारे पेट्रोलियम पदार्थों मामले में महंगाई की मार झेल रही जनता को राहत नही दे रही है।
बढ़ते दामों पर आये दिन दोनो पार्टियो के नेता आरोप-प्रत्यारोप का खेल मीडिया व सोशल मीडिया पर जरूर खेलते दिख जाते है।हमने कुछ ग्रामीणों व टैक्सी चालकों से जब बढ़ते रेटो पर बात की तो उनका दर्द कुछ इस तरह छलका,और उन्होंने यहां तक कह दिया कि हम तो मोटरसाइकिल की जगह साईकिल ही रख लेवें लेकिन मजबूरी है कि गांव से शहर की दूरी 20 किलोमीटर है।नोकरी शहर में है तो इतनी दूरी साईकल पर भी तय नही होती है।वही टैक्सी चालकों का अपना दर्द है।उनका कहना है कि कोरोनाकाल में पैट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम व कड़े लॉकडाउन के नियम-कानूनो ने भुखमरी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया।सरकार से गुजारिश है कुछ तो राहत दो।
पम्प संचालको के भी हालात नही ठीक
हनुमानगढ पैट्रोलियम डीलर एसोशिएशन के सचिव व पैट्रोल पम्प संचालक दीपक गोयल का कहना है कि पँजाब-हरियाणा में तेल के सस्ते दाम व तस्करी की वजह से वे लोग तो पहले ही त्रस्त थे और बाकी कसर कोरोनाकाल में आये दिन बढ़ते पैट्रोलियम रेट की वजह से कामकाज ठप्प जैसा हो गया है। साथ ही लॉकडाउन में सरकार द्वारा जो समय सीमा सुबह 5 से दोपहर 12 बजे तक तय की गई है उसकी वजह से पम्प संचालको का काम मात्र 1 तिहाई तक ही रह गया है।हमारी मांग है कि पम्पों के खुलने का समय सुबह 5 से 12 की बजाय सुबह 6 से सायं 5 बजे तक कर दिया जाए ताकि हमे भी कुछ राहत मिले व कम समय से होने वाली भीड़ से भी बचा जा सके।
देश भर में पैट्रोल-डीजल के दाम राजस्थान में सबसे अधिक है।व राजस्थान के हनुमानगढ जिले में इस समय सबसे अधिक दाम है।जिसकी वजह राजस्थान सरकार का सबसे अधिक वेट (VET) होना है क्योकि जिला मुख्यालय पर स्थित तेल डिपू बन्द हो चुका है।और जिले में तेल की सप्लाई के ट्रांसपोटेशन का खर्चा इतना अधिक है,की जिले में तेल पहुँचते-पहुँचते का महंगा हो जाता है।हालांकि समय-समय पर सांसद व विधायक तेल डिपू हनुमानगढ में दुबारा शुरू करने या तेल की सप्लाई पँजाब के बठिंडा से करने की मांग संसद व विधानसभा में उठा चुके है।लेकिन आजतक इन दोनों ही समस्याओं का हल नही हुआ व इसका खामियाजा आम आदमी को झेलना पड़ रहा है।
कल व आज के डीजल-पैट्रोल के रेट
05-06-21 यानिकि पिछले कल साधारण पैट्रोल 105.10 पैसे व डीजल का रेट 97.98 पैसे वही आज 06-06-21 तारीख को साधरण पैट्रोल के रेट 105.38 पैसे वही डीजल का 98.30 पैसे है,वही एक्स्ट्रा प्रीमियम पैट्रोल का रेट 108.66 पैसे है।





0 टिप्पणियाँ