6 जून को हनुमानगढ के नजदीकी गांव सहजीपुरा में ग्राहक सेवा केंद्र के राजपाल नामक युवक से अज्ञात लोगों द्वारा करीब 9 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था।लुटेरे मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे एंव कुछ ही देर में लूट कर फरार हो गया गए थे।जिसके बाद पुलिस हरकत में आई व एसपी के निर्देशन पर डीएसपी प्रशांत कौशिक के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया और जांच-पड़ताल शुरु की गई 17 दिन बाद आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई।
जिसकी जानकारी एसपी प्रीति जैन ने पत्रकार वार्ता कर दी व बताया कि पिस्तौल की नोक पर बाईक सवार तीन जनों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था जिस पर टीम ने अनुसंधान करते हुए भीमसैन,सोनम और राजेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को बापर्दा रखा है और परिवादी से तीनों की शिनाख्ती परेड करवाई जाएगी। एसपी के अनुसार इनमें आरोपी भीमसैन पर पूर्व में श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर में फिरौती के लिए फायरिंग का भी मुकदमा है।अभी लूट के माल की बरामदगी की जानी है और तीनों से अन्य वारदातों बाबत भी पूछताछ की जा रही है।
यूँ चढ़े पुलिस के हत्थे
इन लुटेरों में एक व्यक्ति पँजाब का शेरेवाला गांव का है।जबकि दो अन्य आरोपी श्रीगंगानगर जिले के लालगढ़ के है।बताया जा रहा है कि ये पकड़े गए आरोपी कभी अच्छे स्पोर्ट्स मैन रहे है।हलांकि आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए लूट की वारदात के दौरान मोबाईल का प्रयोग नही किया व पुलिस और लोगो की नजर में नही आये इसके लिए एक टूटे-फूटे मकान में रहवास कर रहे थे।लेकिन कहते है कि अपराधी वारदात करने से पहले व बाद में यही सोचता है कि वे कभी पकड़े नही जायेगे।लेकिन कहीं न कही एक गलती अपराधियों पर भारी पड़ जाती है।ऐसा ही इन आरोपियों के साथ हुआ,वारदात के समय जल्दबाजी में इनका लोवर (Trouser) घटनास्थल पर छूट गया और इसी गलती की वजह से आरोपी आज सलाखों के पीछे है
हनुमानगढ़ से विश्वाश कुमार की रिपोर्ट। ।



0 टिप्पणियाँ