ब्यूरो रिपोर्ट, प्रदेश में 18 + आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए भारत बायोटेक और सीरम को 101 करोड रुपए की वैक्सीन खरीदने के लिए भुगतान कर चुकी राज्य सरकार अब कंपनियों से बाकी बचे पैसे वापस नहीं लेगी। इनमें से ₹57 करोड़ 67 लाख की लगभग 17:30 लाख वैक्सीन मिल चुकी है।


बाकी 57 करोड की भी वैक्सीन ही ली जाएगी। चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार 21 जून के बाद वैक्सीन देने की बात कह रही है। लेकिन तब तक काफी देर हो जाएगी। ऐसे में 18 प्लस आयु वर्ग के टीकाकरण में निरंतरता लाने के लिए बाकी बची वैक्सीन भी दोनों कंपनियों से खरीदी जाएगी। 

आपको बता दें कि राजस्थान सरकार ने वैक्सीन खरीद के पेटे में सिरम कंपनी को 70 करोड़ 55 लाख रुपए और भारत बायोटेक को 24 करोड़ 89 लाख रुपए का आर्डर दिया था, जिसका अग्रिम भुगतान भी किया जा चुका है। दूसरी ओर! राज्य सरकार! वैक्सीन खरीद के पेटे में। 200 विधायकों के विकास कोष से लगभग 600 करोड रुपए की राशि ले चुकी है। वही प्रदेश के आला अधिकारियों का दो से 3 दिन का वेतन भी इसी खरीद के लिए काटा गया था। अब सरकार को यह फैसला करना है कि बाकी बची रकम का क्या किया जाए?