भरतपुर से दीपेश फौजदार की रिपोर्ट। 

 भरतपुर जिले में बढ़ते अपराधों के खिलाफ व खुद के ऊपर हुए हमला के बाद हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आज भाजपा सांसद रंजीता कोली जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र विश्नोई के पास पहुंची और जिले बढ़ते अपराध को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक से चर्चा की साथ ही उनको ज्ञापन सौंपा और उन्होंने अपनी आँखों पर काली पट्टी बांधकर विरोध भी जताया ।   रंजीता कोली ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा की कांग्रेस सरकार नींद में सोई हुई है और जिले में अपराध चरम सीमा पर है । अपराधी पूरी तरह से बेखौफ है व् दिन दहाड़े अपराधी फायरिंग जैसी घटनाओँ को अंजाम दे रहे हैं चाहे वह डॉक्टर दंपत्ति हत्याकांड हो या रुदावल में ITI कॉलेज संचालक का गला रेतने का मामला हो इतना ही नहीं जिले में जनप्रतिनिधि तक सुरक्षित नहीं है | विगत 27 मई की रात को सांसद रंजीता कोली पर हमला हुआ उसके आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है और हाल ही में बयाना नगरपालिका के चेयरमेन पर कुछ बदमाश हमला कर देते हैं इससे जाहिर होता है | उन्होंने कहा की आमजन तो सुरक्षित है ही नहीं जनप्रतिनिधि भी जिले में सुरक्षित नहीं हैं इसके अलावा उन्होंने कुछ कांग्रेस के नेताओं पर आरोप लगाया की कुछ सत्ताधारी नेता पुलिस के साथ मिलकर अवैध खनन, गोतस्करी जैसी घटनाओं को अंजाम देने में लगे हुए हैं। सांसद रंजीता कोली और बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ते अपराध को लेकर कानून को अंधा बताया और सभी ने अपनी आंखो पर काली पट्टी बांध कर राज्य सरकार का विरोध किया। और जिले में जल्द कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा ।