हनुमानगढ़ से विश्वाश कुमार की रिपोर्ट। 


हनुमानगढ़ जिले में कृषि महाविद्यालय की बरसों पुरानी मांग जल्द पूरी हो जाएगी और अगस्त माह से हनुमानगढ़ टाऊन में कृषि महाविद्यालय शुरू हो जाएगा।

बजट में हुई घोषणा वादा पूरा करते हुए सरकार द्वारा कृषि विश्वविद्यालय खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।हनुमानगढ टाऊन के कृषि अनुसंधान केंद्र में शुरू होने वाले कृषि महाविद्यालय के लिए स्वामी केशवानन्द राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति प्रोफेसर आरपी सिंह ने आज टाऊन स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र का अवलोकन किया और व्यवस्थाएं देखी।व पत्रकारों से रूबरू भी हुए व पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी।

इस मौके पर कुलपति ने बताया कि जुलाई माह में एडमिशन के बाद अगस्त माह में कृषि अनुसंधान केंद्र में अस्थाई भवन में महाविद्यालय शुरू हो जाएगा और 1 साल के अंदर कृषि अनुसंधान केंद्र में ही महाविद्यालय का भवन बन जाएगा इसके किये राज्य सरकार ने 6 करोड़ रुपये आवंटन कर दिए हैं और भूमि आवंटन के लिए कृषि सचिव ने जिला कलक्टर हनुमानगढ़ को पत्र भी लिख दिया है।शहरवासियों ने सरकार के इस फैंसले पर काफी खुशी जताई है व स्थानीय विधायक का आभार व्यक्त किया है।कृषि प्रधान क्षेत्र होने के कारण युवाओं में खेती के प्रति रुचि बढ़ेगी व क्षेत्र में किसानी व खेती के नए आयाम स्थापित होंगे