हनुमानगढ़ से विश्वाश कुमार की रिपोर्ट। 

कोरोना महामारी के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा पैथोलॉजी लैब व कोरोना डेडिकेटेड अस्पतालों में जांच व इलाज करवाने आने वाले कोरोना मरीजो को राहत देते हुए उनकी जांच व इलाल दरें निर्धारित करने के बावजूद हनुमानगढ जिले में कोरोना मरीजो से लूट का मामला रुकने का नाम नही ले रहा है।जिसको लेकर बार-बार स्वास्थ्य विभाग व जिला कलेक्टर से भी शिकायते की जा चुकी है।

ताजा मामला हनुमानगढ टाउन का है जहां महावीर लैब के संचालक पर तय राशि से काफी अधिक पैसे लेने का मामला सामने आया है।शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लैब में जांच करने पहुंचे है।व उनका कहना है कि जांच की जा रही है व उन्होंने यहां जांच करवाने आये अन्य मरीजो के बयान भी लिए है।और रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी व आगे की कार्रवाई अधिकारी करेगे।ऐसा ही मामला बीते कल टाउन-जक्शन मार्ग स्थित महावीर हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर का भी सामने आया था।व इससे पूर्व हिसारिया अस्पताल,जैन लैब व गर्ग लैब संचालको पर अधिक पैसे वसूलने की शिकायतें सामने आई थी।




बता दे कि हनुमानगढ में लगातार लैब संचालको द्वारा कोरोना मरीजो से जांच के नाम पर लूट के मामले सामने आ रहे है।लेकिन स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन द्वारा इन मामलों में कोई उचित कार्रवाई नही की जा रही है।नतीजन मामले बढ़ते जा रहे है।वही इस बारे में ऊर्जा व हनुमानगढ प्रभारी मंत्री बीड़ी कल्ला के संज्ञान में भी मीडिया द्वारा लाया गया था लेकिन उन्होंने भी कोई उचित कार्रवाई का आश्वासन नही दिया।