श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर

      श्रीगंगानगर के सादुल शहर थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव में पीएनबी बैंक में पिस्तौल की नोक पर लूट की वारदात हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस थाना की पुलिस मौके पर पहुंची ।इसी के साथ पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पूरे बीकानेर संभाग में हथियारबंद नाकाबंदी करवाई है साथ ही पंजाब और हरियाणा की सीमाओं को भी सील कर दिया गया है ।

         पुलिस ने बताया कि प्रतापपुरा के पीएनबी बैंक में आज सुबह एक कार में तीन युवक आए और सभी ने अपना चेहरा ढक रखा था ,इनके हाथों में हथियार थे। पीएनबी बैंक में लगभग पूरा कैश ही लूट कर ले गए जो कि लगभग सुबह सुबह तक करीब 7 से 8 लाख रुपये बताया जाता है।

          पुलिस ने बताया कि लूटी गई रकम का अभी तक पता नहीं चला ,लेकिन मोटे तौर पर 7 से ₹800000 का अनुमान लगाया जा रहा है ।

          लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर यह लूट की वारदात की है।  संभावना है कि वारदात के बाद यह युवक पंजाब की ओर भाग गए क्योंकि प्रतापपुरा गांव के नजदीक ही पंजाब की सीमा शुरू होती है । इस कारण  पंजाब पुलिस को भी सूचना देकर लुटेरों को पकड़ने में सहयोग मांगा गया है।

          पुलिस घटनास्थल और बैंक की सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है ।सीसीटीवी फुटेज में लूट की है पूरी वारदात कैद हो गई है इस आधार पर पुलिस लुटेरों को पकड़ने तथा उनकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है ।