भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल आज निजी यात्रा पर चित्तौड़गढ़ पहुंची। नेहवाल लगभग 3 घंटे से अधिक समय तक चित्तौड़गढ़ में रही। अपने पति पारुपल्ली कश्यप के साथ नेहवाल ने विश्व ऐतिहासिक चित्तौड़गढ़ दुर्ग भ्रमण किया।
दुर्ग के कुंभा महल पद्मिनी महल विजय स्तंभ सहित अनेक इस मार्गों का भ्रमण कर स्थानीय गाइड की मदद से दुर्ग से इतिहास के बारे में जानकारी ली। नेहवाल और उनके पति कश्यप दुर्ग स्थापत्य कला के और राजपूती शैली से प्रभावित हुए। इस दौरान दंपति ने फोटोशूट और सेल्फी का आनंद लिया। चित्तौड़गढ़ प्रवास के दौरान भदेसर पुलिस उपाधीक्षक अदिति चौधरी, नेहवाल के मित्र राजेंद्र चौधरी स्टार खिलाड़ी को दुर्ग भ्रमण करवाया । वहीं निजी यात्रा के दौरान दंपति ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
चित्तौड़गढ़ से गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट

0 टिप्पणियाँ