राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के बैनर तले आज मंत्रालयिक कर्मचारियों ने झालावाड़ मिनी सचिवालय में प्रदर्शन किया और कार्मिक विभाग के आदेश की प्रतियां जलाई।
इस दौरान महासंघ के जिला अध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि मंत्रालयिक संवर्ग के आधार पर कनिष्ठ सहायक की न्यूनतम योग्यता स्नातक किए जाने की लंबे अरसे से मांग की जा रही।
हालांकि समकक्ष संवर्ग पटवारी, ग्राम सेवक आदि की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता विगत समय में स्नातक कर दी गई, लेकिन मंत्रालयिक पदों के कनिष्ठ सहायक की न्यूनतम योग्यता स्नातक किए जाने हेतु सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा। ऐसे में हाल ही में कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेशों की मंत्रालय कर्मचारी महासंघ विरोध करता है। उनकी मांगों पर जल्द कार्यवाही नहीं की गई, तो मंत्रालयिक कर्मचारी आंदोलन की राह पर उतर जाएंगे।
झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत की रिपोर्ट।


0 टिप्पणियाँ