अपने तय समय से लगभग 7 दिन पहले आए मानसून के अचानक सुस्त हो जाने से प्रदेश में एक बार फिर गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। प्रदेश के 18 शहरों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया है। सोमवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान चूरू और सवाईमाधोपुर में सर्वाधिक 43 . 2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में भी 41 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया,
जो पिछले कई दिनों में सबसे ज्यादा है। हालांकि प्रदेश के बांसवाड़ा जिले में सोमवार देर शाम तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। लेकिन बाकी सभी जिले इससे अछूते रहे। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की उत्तरी सीमा अभी अटकी हुई है। प्रदेश में पाकिस्तान से आ रही गर्म हवाओं का प्रभाव ज्यादा है।
पश्चिमी हवाओं के चलते मानसून आगे नहीं बढ़ पा रहा। विभाग के अनुसार यह स्थितियां एक सप्ताह तक बनी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब 2 जुलाई के बाद ही बरसात होने की संभावना है।
ब्यूरो रिपोर्ट।
सूचना - अगर किसी पाठक/दर्शक/श्रोता को इस खबर पर कोई भी आपत्ति है तो वे इस मोबाइल नंबर 9829076749 पर अपनी शिकायत कर सकते हैं।


0 टिप्पणियाँ