करौली जिला मुख्यालय स्थित निजी मैरिज पैलेस मे मंगलवार को कांग्रेस के सेवादल की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में संभाग प्रभारी देशबंधु शर्मा और रामप्रसाद मीणा ने सेवादल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष व विधानसभा अध्यक्ष बनने के इच्छुक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बायोडाटा लिए।
प्रदेश सेवादल कांग्रेस की ओर से नियुक्त जिला समन्वयक आरती मीणा ने बताया की बैठक में उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए भरतपुर संभाग के समन्वय देशबंधु शर्मा ने कहा कि सेवादल कांग्रेस संगठन की रीड की हड्डी है। पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाए जाने के लिए सेवादल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत ने आपके बीच भेजा है।
संभाग समन्वय रामप्रसाद मीणा ने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदेश की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को आम जन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। बैठक को प्रदेश कांग्रेस सेवादल अतिरिक्त मुख्य संगठक और करौली जिला समन्वयक आरती मीणा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शरदो देवी गुर्जर जिला कांग्रेस के निवर्तमान उपाध्यक्ष कन्हैयालाल शर्मा वरिष्ठ कांग्रेसी ऊधो सिंह एडवोकेट हिण्डौन नगर परिषद के पूर्व उपसभापति नफ़ीस अहमद ने भी बैठक को संबोधित करते हुए
कांग्रेस को देश की जरूरत बताते हुए पंचायत और बूथ लेवल पर मजबूत करने और आमजन की आवाज बनने का आह्वान किया। बैठक में रविंद्र बेनीवाल, सत्येंद्र शर्मा, कमल मीणा, हरिओम घसीपुरा, पंकज, उदय सिंह जाटव, प्रभाव चौधरी, विजय जाटव भंवर सिंह माली रोहित गुप्ता इंद्रेश जाटव गुमान सिंह गुर्जर सुग्रीव बेरवा महेंद्र सिंह गुर्जर सत्येन्द्र जाटव सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
बैठक में पहली बार भाग लेने वाले इंजीनियर मेघराम मीणा का धन्यवाद ज्ञापित किया।
करौली से अवनीश पाराशर,
सूचना - अगर किसी पाठक/दर्शक/श्रोता को इस खबर पर कोई भी आपत्ति है तो वे इस मोबाइल नंबर 9829076749 पर अपनी शिकायत कर सकते हैं।



0 टिप्पणियाँ