पति से अनबन के चलते प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता को उसके पीहर से बंदूक की नोक पर बच्चों सहित किडनैप कर ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति व देवर सहित 9 जनों को किया गिरफ्तार


मामला हनुमानगढ जिले के पल्लू पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा है,जहां बीते कल 28 जून की शाम को कुछ लोग बोलेरो गाड़ी से पीड़िता के घर आये और बंदूक की नोक पर विवाहिता व उसकी दोनों बेटियों को उठाकर ले गए।

 जिस पर विवाहिता के पिता ने पल्लू पुलिस को सूचना दी व पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन कर आरोपियों को दबोच कर माँ और दोनो बेटियों को सकुशल बरामद कर लिया हालांकि किडनैपिंग के दौरान आरोपियों ने विवाहिता के पिता पर फायरिंग भी की थी।लेकिन वे हमले में बाल-बाल बच गए।


पुलिस ने 9 जनों पर हत्या के प्रयास व अपहरण सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हनुमानगढ़ से विश्वाश कुमार की रिपोर्ट।


सूचना - अगर किसी पाठक/दर्शक/श्रोता को इस खबर पर कोई भी आपत्ति है तो वे इस मोबाइल नंबर 9829076749 पर अपनी शिकायत कर सकते हैं।