कोटा संभाग प्रमुख हँसपाल यादव की रिपोर्ट। 

बारां जिला आबकारी तपेश चन्द जैन नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक अजय कुमार शर्मा व आबकारी निरोधक दल ने शुक्रवार को कस्बाथाना क्षेत्र में गांव कुंजाय में दबिश दी गई, जिससे गांव में हथकड शराब बनाने वाले लोंगो में हडकम्प मच गया एवं इधर-उधर भागने लगे। गांव कुंजाय में ही ढीमर बस्ती के आम रास्ते पर हरिचरण पुत्र लटूराम से चार लीटर हथकड नाजायज शराब, गांव कुंजाय में ही मालती पत्नी मुन्ना के रिहायशी घर में दबिश देकर तीन लीटर, बत्तीबाई पत्नी सीताराम के घर से कब्जेशुदा पांच लीटर, पदम पुत्र मुरारी के घर दबिश देकर तीन लीटर, पप्पू पुत्र दोजू के घर के सामने आम रास्ते से तीन लीटर और कसुमल पत्नी विनोद के रिहायशी घर से कब्जेशुदा पांच लीटर हथकड शराब बरामद की गई।

 इसी प्रकार एक कस्बाथाना के अन्य गांव झाडौता में जयसिंह के रिहायशी घर में दबिश देकर एक मिनरल वाटर के प्लास्टिक जरीकेन में भरी लगभग बीस लीटर हथकड शराब बरामद की गई। जैन ने बताया कि इस प्रकार कुल 7 अभियोग राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 के तहत दर्ज किए गए। 43 लीटर हथकड नाजायज शराब बरामद कर 1000 लीटर वाश मौके पर नष्ट की गई। इस कार्रवाई में आबकारी निरोधक के जमादार धारासिंह व सुरेन्द्र सिंह तथा आबकारी थाना बारां व शाहबाद के सिपाही शामिल रहे।