ब्यूरो रिपोर्ट, प्रदेश में मंगलवार से त्रिस्तरीय जन अनुशासन मॉडिफाइड लॉकडाउन -2 के तहत कई रियायतें दी जा सकती है। राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण मे कमी को देखते हुए बाजार खुलने का समय बढ़ाने और वीकेंड कर्फ्यू का समय घटाने की तैयारी कर ली है। 



मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने त्रिस्तरीय जन अनुशासन मॉडिफाइड लॉकडाउन -2 के तहत मंगलवार से छूट बढ़ाने के संबंध में मंत्रियों के सुझाव जाने। इसके बारे में रविवार देर रात मंथन करने के बाद जो निर्णय लिए उनको लेकर अधिकारियों को नई गाइडलाइन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। नई गाइडलाइन के सोमवार शाम तक शाम आने की संभावना है। इसके तहत यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अब बाजारों के खुलने का समय सुबह 11:00 बजे के बजाय शाम 4:00 बजे तक हो सकता है। 


सरकारी और निजी कार्यालयों में 50% स्टाफ के साथ काम करने की अनुमति मिल सकती है। वही सुबह 5:00 से दोपहर 4:00 बजे तक राज्य में कहीं भी आने-जाने की छूट और सार्वजनिक परिवहन के वाहनों को 10 जून को अलग से आदेश जारी कर कुछ शर्तों के साथ शुरू किया जा सकता है।

 आपको बता दें कि रविवार को हुई कैबिनेट की बैठक के दौरान कुछ मंत्रियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से वीकेंड कर्फ्यू में भी रियायत देने की मांग की है। इसके तहत हर शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे के बजाय शुक्रवार शाम 7:00 बजे से लेकर सोमवार सुबह 5:00 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू लगाने की बात कही गई है। फिलहाल वीकेंड कर्फ्यू शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे से मंगलवार सुबह 5:00 बजे तक लगाया जा रहा है