ब्यूरो रिपोर्ट ,लंबे समय से साक्षात्कार का इंतजार कर रहे आरएएस- 2018 के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। इस मामले में। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने बाकी बचे इंटरव्यू के लिए 21 जून से 13 जुलाई 2021 तक का समय घोषित किया है।
लेकिन इसमें एक जरूरी शर्त यह भी जोड़ी गई है कि भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को 72 घंटे के दौरान करवाई गई कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। बिना इस रिपोर्ट के साक्षात्कार नहीं लिया जाएगा।
आयोग के सचिव शुभम चौधरी के अनुसार राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2018 के पदों के लिए बाकी बचे अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लेने का निर्णय लिया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले कोरोना के चलते दो बार यह इंटरव्यू स्थगित कर दिए गए थे और ऐसा पहली बार हुआ था कि किसी बीमारी की वजह से R.a.s. के इंटरव्यू स्थगित किए गए हो।



0 टिप्पणियाँ