ब्यूरो रिपोर्ट।

प्रदेश में कोरोना महामारी को हराने के लिए राज्य सरकार की ओर से टीकाकरण का महा अभियान जारी है। आज बड़ी संख्या में युवाओं को टीके लगाए जा रहे हैं। राज्य सरकार की तैयारियों के मुताबिक आज एक ही दिन में करीब 10 लाख तक टीके लगाए जा सकते हैं। चिकित्सा विभाग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक अकेले जयपुर जिले में ही करीब 1 लाख टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जयपुर शहर में 53 केन्द्रों पर टीकाकरण का काम तेज गति से चल रहा है। इनमें से 40 केन्द्रों पर कोविशील्ड और 13 केन्द्रों पर को वैक्सीन लगाए जा रहे हैं। टीकाकरण केन्द्रों पर युवाओं की भीड़ उमड़ रही है। हालांकि अव्यवस्था जैसे हालात नहीं हैं, और विभाग की ओर से पर्याप्त संख्या में टीके उपलब्ध कराए जा रहे हैं।